अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज ढोकाने , नैनीताल
ऊर्जावान काकड़ीघाट से थोड़ा आगे , और अल्मोड़ा से पहले रामगढ विकास खंड मे सतत प्रवाहमान कोशी नदी के पास एक खूबसूरत स्थान है ढोकाने --- ! यह स्थान हल्द्वानी अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुयालबाड़ी कस्बे से महज ३ किमी दूर है पहाड़ो की खूबसूरती के बीच मोटर सड़क के किनारे एक बहुत खूसनुमा विधालय है अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज ढोकाने। चीड़ , बांज ,बुराँज ,काफल और उतीस के जंगल के बीच स्थित इण्टर कॉलेज ढोकाने का विधालय अनूठा आकर्षण लिया हुआ है। विधालय के सामने पहाड़ मे फैले धान व आलू के चौड़े खेत ऊँचे पहाड़ व उन पहाड़ो की हरितम हरियाली इसके आकर्षण को चार चाँद लगा रहे होते है। पहाड़ की ऊंचाई से अनवरत झरता प्राकृतिक झरना 'ढोकाने फॉल' मन को असीम खुशिया प्रदान कर आनंदतेरिक कर देता हैं।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज ढोकाने की स्थापना वर्ष 1975 मे हुई थी। तब से शिक्षार्थ व राष्ट्र सेवार्थ यह विधालय देश को अनेको डॉक्टर, इंजिनीअर ,उच्च अधिकारी , शिक्षक ,बैझानिक,सेनानी आदि दे चुका है । यहाँ के खेतिहर बच्चे श्रमजीवी होने के साथ ही अपने अध्धयन मे कमतर नहीं हैं। ऊर्जावान उच्च शिक्षित प्रशिक्षित अद्ध्यापक यहाँ के वच्चो की प्रगति के लिए निरंतर पर्यन्तशील हैं। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहता है । और उच्च प्रतिशत अंक प्राप्त प्रथम श्रेणी वच्चो की संख्या सर्वाधिक रहती हैं वर्तनाम मे वर्ष 2020 से अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज ढोकने के प्रधानाचार्य श्री बी के सिंह हैं। उनके अथक प्रयासो से विधालय मे NSS के साथ साथ अब NCC की जूनियर व सीनियर विंग संचालित श्री बीo केo सिंह के 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत के बाद बर्तमान मे श्री मोहन प्रसाद संस्था प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैँ.है । अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज ढोकने उत्कृष्ट ही नहीं सर्वोत्कृष्ट विधालय है ।